सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 25 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1867 – भौतिक वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री माइकल फैराडे का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1944 – जर्मनी के नाजी सैनिकों से पेरिस आज ही के दिन आजाद हुआ था।

1957 – भारतीय पोलो टीम ने आज ही के दिन विश्व कप जीता था।

1972 – भारतीय साहित्यकार एवं राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2003 – मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और झावेरी बाजार के पास हुए कार बम धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, और 150 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

2012 – चांद पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2018 – भारतीय शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह ने ओलंपिक खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया था।