सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 26 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1303 – राणा भीम सिंह को हराने के बाद अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर आज ही के दिन कब्जा किया था।

1910 – नोबेल शांति पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित ‘संत’ मदर टेरेसा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला, इसी दिन महिला समानता दिवस मनाया जाता है।

1927 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1928 – भारत की पहली साइकिल का निर्माण करने वाले ओम प्रकाश मुंजाल का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1975 – स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार एवं पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1982 – नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण आज ही के दिन किया था।