रायपुर। झारखंड में सियासी संकट के बीच छत्तीसगढ़ में भी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर दावा किया है कि झारखंड के विधायक को बघेल सरकार शराब पार्टी दे रहे हैं। इस बयान पर सीएम भूपेश बने पलटवार करते हुए कहा कि डॉक्टर रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक, मध्यप्रदेश के विधायक दूसरे पार्टी क विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब वो चुप क्यों थे, उनकी बोलती बंद क्यों थी, उस समय बोलना था। उन्होंने कहा कि यह तो हमारी पार्टी के लोग हैं। हमारे गठबंधन के लोग हैं, उनको तकलीफ क्यों हो रही है। अगर उनको तकलीफ हो रही है, उनको खुला छोड़ देते। भूपेश ने कहा कि वो वहां खरीद फरोख्त करते, अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी डॉक्टर रमन सिंह चुप क्यों थे।

रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है। भूपेश बघेल झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। छत्तीसगढ़ आपको कभी माफ नहीं करेगा. डॉ सिंह ने ट्वीट कर कहा, भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।

सीएम हेमंत की कुर्सी पर खतरा

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। उनकी सरकार रहेगी या जाएगी, बहरहाल, यह कहना मुश्किल लग रहा है। सोरेन को इस बात का भी डर सता रहा है कि झारखंड में कहीं महाराष्ट्र वाला खेल न हो जाए। बताया जा रहा है कि करीब 36 विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेरा जमाए हैं।