सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 3 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएंगे।

1875 – दुनिया का सबसे पुराना टीम गेम पोलो पहली बार भारत में आज ही के दिन खेला गया था। इसका पहला आधिकारिक मैच अर्जेंटाइन ओपन पोलो टूर्नामेंट में खेले गए पोलो मैच को माना जाता है। यह दुनिया का सबसे पुराना टीम स्पोर्ट है। ऐसा माना जाता है कि इसका इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है।

1923 –
मशहूर भारतीय तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

2006 –
भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ आज ही के दिन ली।

2009 –
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में आज ही के दिन मौत हो गयी थी।

2014 –
भारत और पाकिस्तान में अचानक एक साथ आई बाढ़ में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

2020 –
भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिये एक बड़े समझौते को आज ही के दिन अंतिम रूप दिया।