सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 2 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1798 – अंग्रेजो ने हैदराबाद के निजाम के साथ आज ही के दिन समझौता किया था।

1806 – भूस्खलन के चलते स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया था।

1945 – जापान के हार स्वीकार करने के बाद छ: साल तक चला दुनिया का सबसे लंबा युद्ध, दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ था।

1946 – जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन आज ही के दिन हुआ था।

1970 – नासा ने चांद पर जाने के लिए दो अपोलो मिशन को कैंसिल आज ही के दिन कर दिया था।

1988 – भारतीय क्रिकेट में लंबू के नाम से मशहूर, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का जन्म आज ही के दिन हुआ था। वह 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी है।