सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 5 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1888 – देश के दूसरे राष्ट्रपति, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म आज ही के दिन हुआ था। इन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर भारत में आज शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

1986 – आज ही के दिन आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए विमान पैन ऍम फ्लाइट 73 में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वह आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गयी थी। जिसमे इनकी जान चली गई थी। भारत सरकार ने उनकी इस बहादुरी के लिये उन्हें सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।

2009 – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में कारोबार करने पर आज के दिन प्रतिबंध लगा दिया था।

2011 – भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के द्वारा चेक (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप आज ही के दिन दिया गया था।

2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की आज ही के दिन मौत हो गई थी।