DURG. भिलाई के हथखोज क्षेत्र में देर रात दो गुटों में जम कर चाकूबाजी हुई। इस खूनी संघर्ष में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। कबाड़ के अवैध कारोबार को लेकर ये पूरा घटना हुई है।

दरअसल चाकूबाजी में शामिल दोनों ही गुट आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। कबाड़ और लोहा चोरी के धंधे को लेकर इनके बीच लंबे वक्त से खींचतान भी चल रही है। कल देर रात भी पुलिस की मुखबिरी के शक में दोनों गुट के कुछ लोगों का आपस में विवाद हुआ। इसके बाद नशे में धुत दोनों गुटों के लोगों ने अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया।

 

एक गुट के 25 तो दूसरे गुट के 7 लोग जमा हो गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। लात घूसे चले, जब एक गुट को दूसरे गुट से संख्या में कम होने का एहसास हुआ तो उन्होनें घटना स्थल से भागना शुरू किया। जहां 5 लोग तो भाग निकले लेकिन 2 लोग पहले गुट के हत्थे चढ़ गए। जिसमें बाद के 25 लोगों ने मिल कर दोनों की पिटाई और चाकू से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खँगाल कर आरोपियों की पहचान की,रातभर कार्रवाई कर 3 थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच ने सयुक्त कार्रवाई कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी अन्य 15 आरोपियों की पहचान कर उनकी खोजबीन कर रही है। भिलाई 3 थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।