JASHPUR. नया साल कहीं खुशी तो कहीं कम लेकर आया है। इस बीच, जशपुर से एक बुरी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार नए साल का पिकनिक मनाकर लौट रहे एक परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में 2 मासूम बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई हैं। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची रेफर किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के बिलासपुर तरईपारा में रहने वाले मोहित अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए हुए थे। रविवार देर शाम को ईको स्पोर्टस कार में परिवार के 10 लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू वाटर फाल-बेने डैम के बीच घाट से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मदद के लिए पहुंचे लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, वही अस्पताल में उपचार के दौरान 8 साल के मोहित, 1 साल की विनेसा और 46 साल की जयंती ने भी दम तोड़ दिया। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अनिल और 8 साल का मोहित पिता-पुत्र हैं। थानेदार ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को देर रात ही बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर किया गया हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

कोरबा में दो घटनाएं, एक मौत, 4 घायल भी
नए साल के पहले दिन कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। पहली घटना कोसाबाड़ी कोरबा के समीप दोपहर को एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। भालूसटका निवासी फूल सिंह कंवर विद्युत ठेका कर्मी है। वह अपने किसी काम से सूरी बाइक में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान वन विभाग के सामने एक तेज रफ्तार कार ने अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना जिले के एमपी नगर क्षेत्र में घटी, जहां एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में सवार परिवार को गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार दो बच्चे और पत्नी घायल हो गए जहां राहगीरों की मदद से सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।