RAIPUR. रविवार को राजधानी में रैपर यो यो हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। दरअसल, इस दौरान हनी सिंह ने अश्लील शब्द से अपने गाने ब्लू आईज के कुछ शब्दों को बदल दिया, गाने के बीच में अंग्रेजी के अश्लील शब्द खुद भी बोलते रहे और जनता से बुलवाते रहे। यही नहीं यो यो खुद भी उंगलियों से ऐसे इशारे करते नज़र आए जिन्हें साइन लैंग्वेज में गाली के तौर पर देखा जाता है।

बिकनी पहने मॉडल्स के क्लोज शॉट दिखाए
इन सब के बाद लोग एंट्री गेट में ही बेकाबू हो गए, तो कई लोग आयोजन स्थल में टिन शेड उखाड़कर बिना टिकट लिए ही अंदर घुस गए। फिर कुछ समय बाद स्टेज और पूरे कार्यक्रम स्थल पर लगी बड़ी-बड़ी स्क्रींस पर बिकनी पहने मॉडल्स के क्लोज शॉट दिखाए गए। जिसके बाद परिवार समेत आए कई लोग घर लौट गए।

नशीली पदार्थ का किया ब्रांडिंग
वैसे तो हनी सिंह के रायपुर आने से पहले ही ब्रांडिंग शुरू कर दी गई थी। वहीं कल देर रात तक चले लाइव कॉन्सर्ट में कई जगह शराब की ब्रांडिंग भी की गई है। इसके अलावा नाबालिगों के हाथ में गांजा और सिगरेट स्टिक्स भी दिखाई दीं है।

यो यो के गानों में झूमे दर्शक
रविवार देर रात मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह का लाइव परफॉर्मेंस विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में भिलाई के ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्र सिंह द्वारा कराया गया था। करीब 08 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हनी सिंह करीब 9:30 बजे तक पहुंचे और ब्लू है पानी पानी… अंग्रेजी बीट दे जैसे गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।