RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक हटा दी गई है। वहीं आरक्षण के आधार पर भर्ती और प्रमोशन के निर्देश भी दिए गए हैं। इन सब को नज़र रखते हुए जल संसाधन विभाग ने 352 उप अभियंताओं के लिए भर्ती निकाली है।

प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकारी नौकरियों की भरमार हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर विभागों की ओर से लगातार नियुक्ति आदेश और बड़ी संख्या में भर्ती के विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। वहीं नई भर्तियों के लिए भी विज्ञापन जारी की जा रही है।

शिक्षा विभाग में 12000 पदों पर निकली भर्ती
गुरुवार को शिक्षा विभाग ने विज्ञापन दिया है, और बताया है कि प्रदेश में 12 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। बल्कि सहायक शिक्षक के कुल 6,285 पदों पर भर्ती होगी, वहीं शिक्षक के कुल 5,772 पदों पर भर्ती की जाएगी तथा व्याख्याता के कुल 432 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

CSEB में 70 पदों पर निकली भर्ती
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने कुल 70 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इनमें डाटा एंट्री आपरेटर के कुल 40 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं, वहीं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कुल 31 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा ट्रांसमिशन कंपनी के 05 और जनरेशन कंपनी के 04 पदों पर भर्ती की जाएगी।