सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 25 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1820 – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1921 – आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म को हुआ था। ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल होने के बाद इनको को 28 सितंबर 1936 को सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन में तैनात किया गया था।

1923- आज ही के दिन जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ था।

1973 – सुपरसौनिक कॉंन्कॉर्ड ने आज ही के दिन गति का रिकॉर्ड तोड़ा था।

1986 – आज ही के दिन ब्रिटेन और चीन के बीच हाँगकॉंग को लेकर समझौता हुआ था।

2004 – आज ही के दिन अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया था।