भिलाई। नगर निगम रिसाली का यह पहला चुनाव रहा। परिणाम आ चुके हैं। यहां कांग्रेस का बहुमत आया है। रिसाली निगम में पहली सरकार कांग्रेस की बनेगी। रिसाली गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है। जहां कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।

यहां 40 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती हैं। वहीं भाजपा 12 सीटें ही जीत पाई। इसके अलावा 7 निर्दलियों ने भी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही रिसाली की तस्वीर साफ हो गई है। यहां कांग्रेस का महापौर व सभापति बनना तय है।

जानकारी अनुसार रिसाली के काउंटिंग के शुरुआती रुझान में भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखी जा रही थी। लगातार भाजपा व कांग्रेस की बराबर सीटें आ रहीं थीं। शाम तक काउंटिंग पूरी होते-होते कांग्रेस आगे हो गई।

बता दें कि इस निगम के गठन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ी भूमिका निभाई है। इसलिए यहां उनकी शाख दांव पर लगी हुई थी। यहां से कांग्रेस को मिली जीत ने गृहमंत्री ताम्रध्वज का कद बढ़ा दिया है।

ये रहे रिसाली के निर्वाचित पार्षद
वार्ड क्रमांक 1 सरिता धवस भाजपा
वार्ड क्रमांक 2 टीकम सिंह साहू निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 3 सारिका साहू कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 4 ममता यादव कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 5 माया यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 6 शीला नारखेड़े निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 7 संजू नेताम कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 8 चन्द्रभान सिंह ठाकुर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 9 शशि सिन्हा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 10 जमुना ठाकुर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 11 केशव कुमार बंछोर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 12सनीर कुमार साहू कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 13 विधि यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 14 सरिता देवांगन कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 15 ईश्वरी बाई कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 16 विनय नेताम कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 17 गजेन्द्री कोठारी भाजपा
वार्ड क्रमांक 18 रेखा देवी कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 19 सोनिया देवांगन कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 20 चन्द्र प्रकाश सिंह निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 21 ममता बाई सिन्हा भाजपा
वार्ड क्रमांक 22 रमा साहू भाजपा
वार्ड क्रमांक 23 धर्मेंद्र भगत भाजपा
वार्ड क्रमांक 24 एम डी जाहिर अब्बास कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 25 मनीष यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 26 अनिल कुमार कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 27 सुनन्दा चन्द्राकर निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 28 सीमा साहू कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 29 बिलास बोरकर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 30 अनूप डे कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 31 शैलेंद्र कुमार साहू भाजपा
वार्ड क्रमांक 32 गोविंद चतुर्वेदी कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 33 पर्मेश्वर कुमार निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 34 डोमन लाल बारले निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 35 खिलेंद्र कुमार चंद्राकर भाजपा
वार्ड क्रमांक 36 रोहित कुमार कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 37 हरीशचंद्र भाजपा
वार्ड क्रमांक 38 पार्वती महानंद निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 39 ओम प्रकाश मिर्झा भाजपा
वार्ड क्रमांक 40 रंजीता बेनुवा कांग्रेस

By admin