भिलाई। जुनवानी स्थित माइलस्टोन अकेडमी (Milestone Academy) द्वारा वर्चुअल माध्यम से स्कूल में लव फॉर ह्यूमेनिटी वीक का आयोजन किया गया। इन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से स्कूल द्वारा बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा का निखारने का प्रयास किया जा रहा है। 8 फरवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में रोज अलग-अलग टास्क पर बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक टास्क यह भी था कि जिसमें बच्चों को ह्यूमेनिटी की परिभाषा समझाने कहा गया। इस दौरान वर्चुअल मंच पर बच्चों ने उद्हारणों के द्वारा इसका अर्थ समझाया। बच्चों ने बताया कि ह्यूमेनिटी किसे कहते हैं। इसके लिए अलग अलग कहानियों के माध्यम से बच्चों ने ह्यूमेनिटी पर अपनी बातें रखी। स्कूल प्रबंधन ने इस दौरान बच्चों की कहानियों की सराहना की।

दिखा विभिन्न राज्यो का रंग

माइलस्टोन अकेडमी (Milestone Academy) में हुए लव फॉर ह्यूमेनिटी (love for humanities) सप्ताह के तहत पहले दिन 8 फरवरी को देश के अलग अलग राज्यों के परिधानों में छात्र छात्राओं को प्रस्तुत होना था। वर्चुअल माध्यम से बच्चों ने देश के सभी राज्यों की पोशाक के साथ प्रस्तुत हुए। इस दौरान देश के अलग अलग राज्यों के पोशाकों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

लव फॉर ह्यूमेनिटी (love for humanities) सप्ताह के दूसरे दिन 9 फरवरी को राज्यों के उत्सव व वहां की परंपरागत पूजा थाल सजाने की प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं अलग अलग राज्यों के पर्व विशेष पर सजाई जाने वाली पूजा थाल को प्रदर्शित किया। इस दौरान देश भर में मनाए जाने वाले त्योहार व उससे जुड़े थाल सजाकर प्रस्तुत किया गया।

लव फॉर ह्यूमेनिटी (love for humanities) सप्ताह के तीसरे दिन 10 फरवरी को कला व शिल्प दिवस मनाया गया। साथ ही कार्ड बनाने व फेस पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान छात्रछात्राओं द्वारा आकर्षक कार्ड बनाए गए। वहीं फेस पेंटिंग के माध्यम से भी अलग अलग कलाकृति दिखाई गई। कला शिल्प प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा भी दिखाई।

लव फॉर ह्यूमेनिटी (love for humanities) सप्ताह के दौरान 11 फरवरी को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रश्नोत्तरी में सभी तरह के प्रश्नों का शामिल किया। जिस प्रतिभागी सर्वाधिक जवाब सही होंगे वह विजेता होगा।

12 फरवरी को होगी व्यंजन प्रतियोगिता

लव फॉर ह्यूमेनिटी (love for humanities) सप्ताह के दौरान पांचवे दिन 12 फरवरी को व्यंजन प्रतियोगिता होगी। व्यंजन प्रतियोगिता की थीम अलग अलग राज्यों का नाश्ता रखा गया है। 14 फरवरी को लव फॉर ह्यूमेनिटी (love for humanities) सप्ताह का ग्रैंड फिनाले होगा। इस दौरान सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।