इंदौर। यह राशिफल इंदौर के जानेमाने ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास द्वारा तैयार किया गया है। ग्रहों की चाल के हिसाब से आप अपनी योजनाएं बना सकते हैं।

मेष – सगे संबंधियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह मध्य में व्यापार में रुकावटें, धन हानि एवं स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में नुकसान तथा व्यापार क्षेत्र में प्रगति होगी।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग पीला

वृषभ – सामाजिक मेलजोल और अपनों से तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख शांति के साथ स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताह मध्य कुछ दिनों से चल रहे मानसिक तनाव, समस्या में कमी आएगी एवं किसी स्त्री द्वारा अपयश मिल सकता है। सप्ताहांत में शारीरिक व्याधियों से ग्रसित हो सकते हैं, तथा व्यापार में हानि के योग हैं।
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- काला

मिथुन – घनिष्ठ मित्र से परेशानी तथा संतान की अवनति आपको विचलित कर सकती हैं। पेट संबंधी विकार बढ़ने के योग हैं। सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में लाभ होगा तथा भय मुक्ति के योग हैं। सप्ताह अंत में सुख समृद्धि का पदोन्नति का योग हैं इस समय दिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बैंगनी

कर्क – व्यस्त जीवन दिनचर्या रहनेगी। पारिवारिक विवाद बढ़ने के योग हैं। सप्ताह मध्य में वायु विकार एवं व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। सप्ताहांत आपने नई उर्जा तथा उत्साह भर देगा, जिससे परिवार में खुशियां और सुख समृद्धि प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सफेद

सिंह – व्यापार व्यवसाय में वृद्धि एवं किए गए प्रयासों का लाभ प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य में परिवार से दूरी एवं पारिवारिक विवाद से बचें कहीं व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है। सप्ताहांत में मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पीला

कन्या – पुराने व्यक्ति पर एवं परिवार में अधिक व्यय होने से असंतोष हो सकता है। मन अस्थिर रहेगा और आंखों में दर्द की समस्या आ सकती है। सप्ताह मध्य में शैक्षिक लाभ तथा उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है तथा रुखा जीवन एवं पुरानी यादें आना आपको विचलित कर देगा।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- चॉकलेटी

तुला – भाग्य उज्ज्वल है। किए गए हर कार्य में वृद्धि होगी तथा नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह मध्य में मन कुछ विचलित हो सकता है और अजीर्ण और नेत्र विकार उत्पन्न होंगे। सप्ताहांत में मान सम्मान और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे
पारिवारिक उपलब्धि मन को हर्षित करेगी।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- नीला

वृश्चिक – धन हानि के योग हैं। बीमार पड़ सकते हैं किसी यात्रा से बचें, दुर्घटना के योग हैं। सप्ताह मध्य में मांगलिक कार्यों में जाना पड़ सकता है तथा परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। सप्ताहांत में परिवार के किसी व्यक्ति का आना आपको लाभ दिलाएगा।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लाल

धनु – आर्थिक लाभ होगा एवं बाहर से किसी व्यक्ति का आना आपको उत्तम दिशा की ओर ले जाएगा। सप्ताह मध्य में किसी अपनों से वाद-विवाद तथा बंटवारे संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी और सप्ताहांत में मितव्ययिता तथा मित्रों से लाभ प्राप्त होगा एवं कार्य में गति आएगी।
शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी

मकर – पुराने प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे एवं स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताह मध्य में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच में मन प्रफुल्लित रहेगा तथा आकस्मिक धन के योग हैं। सप्ताहांत में किसी दुर्घटना तथा वाद विवाद में फंस सकते हैं। इसमें अधिक खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक 2, शुभ रंग- हरा

कुंभ – व्यावसायिक भय व्यर्थ प्रवास से हानि होगी। सप्ताह मध्य में किशोर कथा पेट संबंधी विकार शांत होंगे एवं परिजनों का लाभ प्राप्त होगा। सप्ताहांत में परिवार के सदस्य द्वारा लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक 5, शुभ रंग व्हाइट

मीन – आकस्मिक विवाद हो सकता है तथा आर्थिक हानि के योग हैं। अपयश और व्यर्थ ही बाहर जाना आपको शैक्षिक तथा राजनीतिक नुकसान पहुंचा सकता है। सप्ताहांत में कार्य में प्रगति आएगी तथा प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में गति आएगी।
शुभ अंक 7, शुभ रंग ब्राउन