भिलाई। गणित विषय में पांचवी कक्षा के एक छात्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र ने न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लिया बल्की तीन पुरस्कार जीत लिए। यह पुरस्कार उक्त छात्र ने अलग अलग कैटेगरी में जीते हैं।

माइलस्टोन अकेडमी में कक्षा पांचवी के छात्र शिवांश साहू ने यह कमाल किया है। गणित विषय में शिवांश साहू मास्टर के रूप में उभरा है। शिवांश ने सातवीं वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय एबेकस वैदिक और मेन्टल मैथ्स औलंपियाड में माइलस्टोन की ओर से भाग लिया।

शिवांश ने एसेंट अबेकस और ब्रेन जिम वैशाली नगर में दिसम्बर 2021 से फरवरी 2022 तक हुई इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शिवांश साहू ने लेवल -1 के बीटा ग्रुप में दूसरा स्थान, थीटा ग्रुप में तीसरा स्थान तथा गामा ग्रुप में सातवां स्थान प्राप्त किया।

शिवांश ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ अपने विद्यालय माइलस्टोन का नाम रोशन किया बल्कि अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है। शिवांश साहू के पिता महेश कुमार साहू तथा माता का नाम अंजनी साहू पुत्र की सफलता पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।

शिवांश की सफलता पर स्कूल को गर्व

माइलस्टोन अकेडमी की डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला ने कहा कि शिवांश साहू की सफलता पूरे स्कूल को गर्व है। शिवांश अभी कक्षा पांचवी में है और उसने इतनी प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे स्कूल की ओर से शिवांश को शुभकामनाएं। शिवांश साहू इसी तरह अपने बुद्धि कौशल से आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में स्कूल का नाम रोशन करे यही हमारी कामना है।