भिलाई। घर बैठे पिकनिक सुनने में अजीब लगे लेकिन ऐसा हुआ है। माइल स्टोन अकेडमी ने अपने स्कूल के नन्हें बच्चों के लिए अनोखे पिकनिक का आयोजन किया। इसमें पीजी-1 से यूकेजी तक के बच्चों को वर्चुअल पिकनिक कराया गया है। इस अनोखे पिकनिक में बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन जू का विजिट भी कराया गया। वर्चुअल पिकनिक में वास्तविक पिकनिक तरह ही सभी एक्टिविटीज कराए गए।

माइल स्टोन अकेडमी द्वारा स्कूल में पीजी-1 से यूकेजी के बच्चों के लिए पिकनिक का यूनिक आईडिया निकला। दरअसल कोरोना के कारण बच्चों में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो गए थे। इसे देखते हुए माइल स्टोन अकेडमी द्वारा लगातार वर्चुअल माध्यम से फिजिकल एक्टिविटीज कराई जा रही है। इसी के तहत ऑनलाइन पिकनिक का आयोजन कराया गया।

स्नैक्स के सा खेलों का मजा
पिकनिक में दौरान बच्चों को पिकनिक सारा सामान लेकर बैठने को कहा गया। इसके लिए बच्चों को घर के कमरे के बजाय घर के आंगन, गार्डन व टैरेस में बैठाया गया। यहां शिक्षिकाओं ने दिशा निर्देश दिए। इसके अनुसार बच्चों ने घर बैठे पिकनिक मनाया। इस दौरान अलग अलग गेम भी हुए साथ ही बच्चों को इंटरटेन भी किया गया। बच्चों ने अलग अलग प्रकार के स्नैक्स का भी मजा लिया।

घर बैठे देखा जू के जानवरों को
पिकनिक के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को मैत्रीबाग व जू विजिट का भी प्लान बनाया था। इसके लिए दो शिक्षिकाएं मैत्रीबाग पहुंची और वहां से लाइव मैत्रीबाग दिखाया। माइल स्टोन अकेडमी में बैठ शिक्षिकाओं ने मैनेज करते हुए सभी बच्चों को घर बैठे मैत्री बाग के साथ ही जू के जानवरों से भी मिलाया। यही नहीं इस दौरान एक एक जानवर व पक्षियों की प्रजाति व उनकी विशेषताओं से भी बच्चों को अवगत कराया गया। इसके बाद बच्चों को विभिन्न जानवरों के चित्र बनाकर दिखाए गए और उन्हें पहचानने का टास्क दिया गया।

सीखने का मौका देते हैं ऐसे आयोजन
माइलस्टोन अकेडमी की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नन्हें बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। घर बैठे पिकनिक व मैत्रीबाग का विजिट कर बच्चों में अलग ही खुशी दिखी। कोरोना के कारण इतने सारे बच्चों को एक साथ मैत्रीबाग ले जाना संभव नहीं था इसे देखते हुए हमारी टीम ने बेस्ट आईडिया सोचा। इसके कारण बच्चो को घर बैठे पिकनिक के साथ ही जू विजिट का भी मौका मिल गया।