इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषी पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं ऐसे उपाय, जो आपके इस सप्ताह को बेहतर बनाएंगे।

मेष – आर्थिक लाभ आप को उत्साहित करेंगे तथा पुरानी समस्या का निदान होगा। सप्ताह मध्य में व्यापार संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं और शारीरिक समस्या भी आएंगी। सप्ताहांत में राजनीतिक अपयश और व्यर्थ की यात्रा होने के योग हैं। ध्यानपूर्वक किया गया काम सफलता दिलाएगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 7

वृषभ – आकस्मिक कष्ट एवं बाधाएं आपको परेशान करेंगी। आर्थिक होने के योग हैं। सप्ताह मध्य में व्यापार-व्यवसाय में खासा उछाल आएगा और पुराने कर्ज से मुक्ति के योग हैं। सप्ताहांत में प्रॉपर्टी संबंधी तथा भौतिक वस्तुओं संबंधी लाभ प्राप्त होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 2

मिथुन – व्यर्थ विवाद में न पड़ें, मान सम्मान घटने के योग हैं। सप्ताह मध्य में शारीरिक दोष तथा बीमारी से छुटकारा मिलेगा। सप्ताहांत में मन प्रसन्न रहेगा तथा परिजनों के सहयोग से आप किसी बड़े काम को प्रारंभ करेंगे। ॐ चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 4

कर्क – कार्य सिद्धि के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ेगी, सरलता से काम हो जाएगा। सप्ताह मध्य में उत्तम स्थान तथा प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य में समय व्यतीत होगा। सप्ताहांत में अधिक खर्च होने से मन खिन्न रहेगा तथा लंबी यात्रा संभव है। ओम कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 6

सिंह – वृद्धजनों के संपर्क में आ सकते हैं। बड़े कार्य के लिए आपको परिजनों का सहयोग लेना पड़ेगा। सप्ताह मध्य में यात्रा से बचे दुर्घटना के योग यहां दिखते हैं। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ में है कार्य की सफलता एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 5

कन्या – किसी भी मित्र के कहने पर कहीं इन वेस्ट न करें नुकसान हो सकता है। सप्ताह मध्य में किसी बड़े काम के लिए लंबी यात्रा में जा सकते हैं, कार्य सफल होगा। सप्ताहांत में मन कुछ आज फिर होगा या थकान एवं आलस्य के कारण आंखों में समस्या आ सकती है। गाय को चारा खिलाएं।
शुभ रंग- चॉकलेटी एवं शुभ अंक- 1

तुला – भाग्य के साथ देने के प्रबल योग हैं। उपलब्धि तथा आर्थिक लाभ की व्यवस्था बनेगी। सप्ताह के मध्य में व्यर्थ की भागदौड़ तथा अधिक खर्च से असंतोष बनेगा। सप्ताहांत में अपने बुद्धि बल से पुराने कार्य को करने में समर्थ होंगे तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। ओम के शिवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 8

वृश्चिक – कार्य में बाधाएं उत्पन्न होंगी तथा ज्वर से पीड़ित होने की आशंका रहेगी। सप्ताह मध्य में खासा उत्साह और उन्नति के अवसर प्राप्त मिलेंगे। सप्ताहांत में थोड़ी अस्त-व्यस्त दिनचर्या से पारिवारिक विवाद और आपसी विवाद संभव है, ध्यान रखें। ॐ हं हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 7

धनु – पति-पत्नी के संबंध में गति आएगी। सुमधुर संबंधों से किसी भौतिक संपदा को प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह मध्य में राजनीतिक मामलों में आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमें अधिक व्यय होने की आशंका है। सप्ताहांत में संतान संबंधी कष्ट आपको कुंठित करेंगे। ध्यानपूर्वक किया गया कार्य सफल बनाएगा। ॐ गुरवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 2

मकर – चल रहे पुराने विवाद आपको परेशान करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से कष्टप्रद समय रहेगा। सप्ताह मध्य में अपने ही अपनो परेशान करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होगा। सप्ताहांत में कोर्ट कचहरी मामलों से निवृत्ति प्राप्त होने के योग हैं। सूझ-बूझ से किया गया कार्य आपको स्वतंत्र तथा सहज बनाएगा। आप कुत्ते को रोटी तथा चीटियों को आटा डालें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 9

कुंभ – शारीरिक बीमारी के साथ-साथ पेट संबंधी विकार आपको सफलता के रास्ते से पीछे खींचने के लिए मजबूर करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी एवं पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सप्ताहांत में किसी स्त्री द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा तथा पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। आप शंकर जी के मंदिर में एक नारियल एवं घी का दीपक लगाएं।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 4

मीन – आपका समय अच्छा बीतेगा तथा अपने प्रतिद्वंदी हारेंगे। पारिवारिक सुख के योग हैं। सप्ताह मध्य में आकस्मिक धन की प्राप्ति से समस्या का समाधान प्राप्त होगा। सप्ताहांत में बिना विचारे किया गया इन्वेस्टमेंट दुख देगा। बड़ों से आज्ञा ले सफल होंगे। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- केसरिया एवं शुभ अंक- 8