सीना, डेस्क। सोमवार शाम को ईद का चांद दिख गया। इसके साथ ही दुनियाभर में कल (मंगलवार) को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाई जाएगी। माना जा रहा था कि रविवार को ईद का चांद दिख जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार का चांद दिखने के साथ ही ईद मनाने की घोषणा हो गई। बता दें सोमवार को रमजान का 30 वां रोजा रखा गया।

बता दें कि हर साल ईद की तारीख बदलती है। यह बदलाव हिजरी कैलेंडर के कारण आता है। यह कैलेंडर चांद पर आधारित होता है। इसमें चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार दिन गीने जाते हैं। जब एक नया चांद दिखाई देता है और इसकी पुष्टी होने के बाद इस्लामी महीना शुरू होता है।

नया चांद दिखने के आधार पर ही दुनियाभर में अलग-अलग दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि ईद उल-फितर यानी मीठी ईद रमजान के रोजा की समाप्ति पर सुबह से शाम तक मनाई जाती है और महीने भर के रोजा के दौरान शक्ति और धीरज प्रदान करने के लिए अल्लाह को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।

भारत में चांद दिखने के बाद ईद मनाए जाने की घोषण हो गई है। मंगलवार को देशभर में एक साथ ईद मनाई जाएगी। इसके लिए मस्जिदों में तैयारियां कर ली गई। छत्तीसगढ़ में भी ईद को खासी तैयारियां हैं। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई व प्रदेश के तमाम जिलों के मस्जिदों में मंगलवार की सुबह ईद की विशेष नमाज अता की जाएगी।