इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषी पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं ऐसे उपाय, जो आपके इस सप्ताह को बेहतर बनाएंगे।

मेष – वात रोग बढ़ने के योग हैं। अधिक धन व्यय हो सकता है तथा आपसी विवाद संभव है। सप्ताह मध्य में भाग्य कुछ आपके साथ रहेगा। धन संबंधी व्यवस्थाओं को जुटाने में सहायता प्राप्त होगी। सप्ताहांत में कुछ मन विचलित हो सकता है, जिसके कारण अधिक भागदौड़ वाला जीवन थकान को उत्पन्न करेगा। पार्थिव शिवलिंग मिट्टी के बनाकर पूजन करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 2

वृषभ – अपने जीवन में आए हुए प्रत्येक पक्ष पर विचार कर निर्णय लें एवं व्यापारिक तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण को विस्तृत कर इन्वेस्टमेंट करें। सप्ताह मध्य में अधिक भागदौड़ वाला जीवन आपको परेशान कर सकता है तथा आर्थिक हानि करवा सकता है। सप्ताहांत में अपने परिश्रम तथा विवेक द्वारा धन अर्जन करने में सफल होंगे तथा पूर्व में हुई नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं एवं दुग्ध अभिषेक करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 6

मिथुन – व्यर्थ में किसी भी प्रकार की बहस आप को नुकसान पहुंचा सकती है तथा अपनों से दूर कर सकती है। सप्ताह मध्य में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में अस्त व्यस्त दिनचर्या के साथ अपने काम में व्यस्त रहेंगे तथा आर्थिक आय के स्त्रोत ढूंढने में सफल होंगे। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- एवं शुभ अंक- 5

कर्क – अपनी प्रसन्नता से सभी खुश करेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में परिवार में कुछ विवाद की स्थिति बनते दिखाई दे रही है। किसी भी प्रकार की बहस आपके लिए घातक सिद्ध होगी। सप्ताहांत में संतान संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। ॐ बगलामुखी नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 4

सिंह – अपने कार्य क्षेत्र की वृद्धि के लिए अधिक खर्च होने से मन विचलित हो सकता है। सप्ताह मध्य में पेट संबंधी विकार आप को खासा परेशान करेंगे। इसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सप्ताहांत में पुरानी समस्याओं का समाधान आपको प्राप्त होगा तथा वाहन के शुभ योग बन रहे हैं। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 1

कन्या – किसी बुजुर्ग या जानकार की बात मानकर ही इन्वेस्टमेंट रखें। आध्यात्मिक चिकित्सा तथा अध्यात्म में जाने का मौका मिलेगा। सप्ताह मध्य में शत्रु पराजित रहेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में यश कीर्ति बढ़ने के योग हैं तथा नए वाहन का आगमन घर में खुशियां लाएगा। गाय को रोटी तथा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 7

तुला – शत्रु हारेंगे तथा आपकी काम करने की शैली में परिवर्तन आएगा। सप्ताह मध्य में पुराने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त होने से नए काम की योजना तथा प्रगति होगी। सप्ताहांत में कुछ कष्ट एवं बाधाएं आपको परेशान कर सकती हैं, ध्यान रखें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 9

वृश्चिक – किसी स्त्री द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है तथा यश कीर्ति बढ़ने के योग हैं। आप किसी भी काम को न छोड़ें शुभ रहेगा। सप्ताह मध्य में शारीरिक व्याधि उत्पन्न होने से धन तथा व्यावसायिक बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताहांत में बाहर की यात्रा की हो सकती है, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शमी के वृक्ष में एक लोटा जल सुबह स्नान कर चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 3

धनु – धन संबंधी मामले को लेकर पार्टनर के बीच में विवाद हो सकते हैं। हिसाब किताब का ध्यान रखें, सफल होंगे। सप्ताह मध्य में शासकीय रूप से कराया हुआ कोई भी काम संपन्न होने के योग हैं। अब आर्थिक तंगी के साथ-साथ व्यापार में हो रहे नुकसान में सप्ताहांत में कमी आएगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- – 9

मकर – व्यापार-व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यर्थ प्रवास हो सकता है। सप्ताह मध्य में चल रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। सदा सुख-संपदा प्राप्त होने से घर में खुशियां आएंगी। सप्ताहांत में उत्तम स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा तथा परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 5

कुंभ – प्रॉपर्टी संबंधी लाभ होने के योग हैं। शेयर सट्टा बाजार वालों को लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में परिवार के साथ लंबी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा तथा पारिवारिक सहयोग प्राप्त मिलेगा। सप्ताहांत में नेत्र संबंधी विकार तथा पेट संबंधी विकार से ग्रसित हो सकते हैं। सप्ताह में हरे मूंग की दाल रोज रात को एक कटोरी गला कर सुबह गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 6

मीन – आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने प्रॉपर्टी संबंधी बंटवारे में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में विदेश संबंधी काम होंगे तथा वाहन तथा नए वस्त्र की खरीद हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में भाग्य आपका साथ दे रहा है। इसलिए आ रही परेशानियों का सामना करें, उचित दान प्राप्त होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 2