सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए सीआईएनए न्यूज़ आपने लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 29 मई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1658 : सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब दारा शिकोह को हराकर दिल्ली के तख़्त पर कब्ज़ा कर लिया था।

1906 : हिंदी के निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र ‘ प्रभाकर ‘ का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1947 : इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट ( भारतीय मानक संस्थान ) की स्थापना आज के ही दिन हुई थी।

1968 : रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह ने आज ही के दिन विश्व चैंपियनशिप जीती थी। दारा सिंह को रामानंद सागर निर्देशित रामायण में हनुमान के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। अपने कुश्ती के पाँच सौ मुकाबलों में किसी एक में भी हार का मुँह नहीं देखा ।

1972 : हिंदी सिनेमा के मशहूर रंगकर्मी और अभिनेता पृथ्वी राज कपूर का निधन आज ही के दिन हुआ था। पृथ्वी राज कपूर ने मुगल-ए-आजम फिल्म में अकबर का किरदार निभाकर लोगो के दिलो में अपनी ख़ास जगह बना ली थी।

1987 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2010 : भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया जो की भारतीय शैली से निर्मित था।

2015 : भारत के तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में गर्मी के कहर से 1800 लोगो की जान गई थी।