सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए ciananews.in आपने लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 30 मई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1606 : सिक्खों के पाँचवें गुरु ‘गुरु अर्जन देव’ का निधन आज के ही दिन हुआ था।

1826 : हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में आज का दिन सुनहरे शुब्दों में लिखा गया है। जुगलकिशोर शुक्ल ने आज ही के दिन दुनिया के पहले हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता ) से शुरू किया था। 30 मई को हर साल हिन्दी पत्रकारिता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

1909 : भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1935 : आज ही के दिन देबू चौधरी का जन्म हुआ था जो भारत के प्रख्यात सितार वादक थे।

1947 : वी नारायणसामी ने पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

1955 : आज ही के दिन एनएम जोशी जो भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन के जन्मदाता थे, उनका निधन हुआ था।

1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला और वो भारत का 26वां राज्य बना था।

1991 : ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन आज के दिन ही हुआ था।

2000 : आज ही के दिन आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन हुआ था।

2012 : विश्वनाथन आनंद शतरंज में पांचवीं बार विश्व विजेता बने थे।

2013 : ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ था जो बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता थे।