सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह (16 से 22 मई), बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे। साप्ताहिक राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है।

मेष – शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी एवं पारिवारिक सुख शांति मिलेगी। सप्ताह मध्य में पेट संबंधी रोग से ग्रसित हो सकते हैं तथा संतान सुख के लिए किसी प्रकार की हानि उठाना पड़ेगी। सप्ताहांत में अस्त व्यस्त दिनचर्या के साथ व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी एवं पारिवारिक विवाद हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 3।

वृषभ – व्यापार तथा व्यवसाय में आर्थिक हानि होने के योग बन रहे हैं ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी तथा भूमि संबंधी विवाद बन सकते हैं एवं मानसिक टेंशन बनेगा। सप्ताहांत में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ-साथ सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 5।

मिथुन – पुराने किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है एवं किसी घनिष्ठ मित्र के द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा। सप्ताह मध्य में अपने आत्मविश्वास तथा बल द्वारा हर समस्या का निदान प्राप्त होगा। सप्ताहांत में व्यर्थ की भागदौड़ से धन का अपव्यय होना लाजमी है एवं नेत्र विकार की संभावना है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 9

कर्क – संत एवं ब्राह्मण का सहयोग जीवन में उन्नति के अवसर लाता है जिसके द्वारा व्यक्ति भविष्य में मान सम्मान एवं उन्नति के शिखर तक पहुंचता है। सप्ताह मध्य में थोड़ा मानसिक विचलन हो सकता है परंतु धैर्य एवं संतोष सफलता दिलाएगा। सप्ताहांत में भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 2

सिंह – आज मानसिक पीड़ा बढ़ने के योग दिख रहे हैं, स्वयं के निर्णय पर विचार कर आगे की योजना बनाना उत्तम होगा। सप्ताह मध्य में कार्य की सफलता प्राप्त हो रही है उत्तम व्यंजन की प्राप्ति मन को हर्षित करेगी। सप्ताहांत में यात्रा अगर होती है, तब यात्रा से बचे दुर्घटना के योग बन रहे हैं। रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 7

कन्या – किसी मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा, जहां उपहार तथा उपलब्धि प्राप्त होगी। सप्ताह मध्य में अपने घनिष्ठ मित्र या घनिष्ट से वाद-विवाद होना संभव है सावधान रहें। सप्ताहांत में आकस्मिक द्रव्य की प्राप्ति आपके कार्य में प्रगति लाएगी एवं नए रास्ते खुलेंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 3

तुला – शारीरिक व्याधि से ग्रसित हो सकते हैं तथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं सावधान रहें। सप्ताह मध्य में पुराने किए हुए कार्यों द्वारा सफलता के शिखर प्रस्तुत होंगे तथा परिजनों से भेंट होगी। सप्ताहांत में स्वास्थ्य संबंधी विकार शांत होंगे। सुख समृद्धि बढ़ेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 9

वृश्चिक – परिवार की किसी पुराने सदस्य भेंट होगी। दिए हुए कर्ज की वापसी लाभान्वित करेगी। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी तथा भूमि लेने के योग हैं तथा भौतिक सुख संपदा प्राप्त हो सकती है। सप्ताहांत में राजनीतिक अपयश प्राप्त हो सकता है, ध्यान रखें एवं अपने बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। ओम नमः शिवाय का जप करते रहें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 6

धनु – ग्रह गोचर अनुकूल हैं, जिस काम में हाथ डालेंगे कार्य सिद्ध होंगे। मानसिक टेंशन समाप्त होगा। सप्ताह मध्य में कहीं दूर जाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक हानि एवं थकान से परेशान हो सकते हैं। सप्ताहांत में कष्ट एवं बाधाएं आपको घेर लेंगी। गले संबंधी समस्या आपको आ सकती है ध्यान रखें। प्रपा दान करें शुभ होगा एवं श्री शिवाय नमस्तुभयम का जप करते रहें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 8

मकर – व्यापार-व्यवसाय में नए आयाम तथा किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह मध्य में शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक विचलन बना रहेगा। सप्ताहांत में पुरानी समस्याओं का निदान होगा तथा यश कीर्ति बढ़ने के योग हैं। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 3

कुंभ – किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को समस्याए आ सकती हैं। घनिष्ठ मित्र से विवाद हो सकता है। सप्ताह मध्य में शैक्षिक समस्याएं शांत होगी। शिक्षा संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में कलाकृति एवं सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होंगी। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करते रहें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 2

मीन – किसी नए व्यापार की योजना बना रहे हैं तो यह समय उत्तम है तथा आप अपने बड़े बुजुर्गों से राय लेकर काम करें, भविष्य उज्जवल होगा। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ के साथ साथ परिवार के किसी पुराने सदस्य से भेंट हो सकती है तथा भविष्य निधि प्राप्त हो सकती है। सप्ताहांत में संतान पर अधिक खर्च हो सकता है तथा कष्ट एवं बाधाएं बढ़ेंगी। शारीरिक कष्ट एवं मांस पेशियों में समस्याएं आएंगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 4