इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषी पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं ऐसे उपाय, जो आपके इस सप्ताह को बेहतर बनाएंगे।

मेष – हर प्रकार के कार्य आपके सफल होंगे तथा स्वास्थ संबंधी लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में मन प्रसन्न रहें तथा परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात आपको नई उर्जा प्रदान कर देगी। सप्ताहांत में शारीरिक कष्ट से आप परेशान रह सकते हैं तथा दुर्घटना के योग बन सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 5

वृषभ – राजनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा व्यापार व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह मध्य में रुके हुए काम में गति आएगी तथा शारीरिक सुख प्राप्त होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 6

मिथुन – सप्ताह के आरंभ में कुछ कष्ट एवं बाधाएं आपको परेशान कर सकती हैं। सप्ताह मध्य में राजनीतिक लंबी यात्राएं हो सकती हैं, जिसमें अधिक धन व्यय होगा। सप्ताहांत में पुराने चल रहे स्वास्थ्य में गति आएगी एवं सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 8

कर्क – पुरानी समस्याओं से आसानी से बाहर हो जाएंगे तथा मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य में व्यापार-व्यवसाय में कुछ कष्ट एवं बाधाएं आ सकती हैं, ध्यान रखें। सप्ताहांत में व्यापार व्यवसाय में वृद्धि तथा किसी मित्र के साथ लंबी दूरी की यात्रा होगी। हनुमान जी को भी का दीपक लगाएं।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 2

सिंह – शत्रुओं पर यदि विजय पाना चाहते हैं, तब आप उचित मार्गदर्शन तथा योजना से सफल होंगे। सप्ताह मध्य में किसी स्त्री द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा तथा यश कीर्ति बढ़ेगी। सप्ताहांत में इसी प्रकार के विवाद से बचें तथा अपने आप में विश्वास पर अडिग रहें, चिंताएं दूर होंगी। शमी के पौधे में घी का दीपक लगाएं।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 7

कन्या – पेट संबंधी विकारों से परेशान हो सकते हैं तथा आर्थिक हानि होने के योग हैं। सप्ताह मध्य में पारिवारिक सुख शांति तथा परिवार के किसी सदस्य के साथ उत्तम भेंट होगी। सप्ताहांत में आर्थिक लाभ चाहने वाले व्यक्ति को अपने मित्र एवं पार्टनर से मधुर संबंध बनाने चाहिए। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 5

तुला – दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन अपने आत्मविश्वास तथा परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह मध्य में संतान संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पर अधिक खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। सप्ताहांत में कोर्ट कचहरी संबंधित समस्याओं का निदान होगा तथा पति-पत्नी के संबंध मधुर बनेंगे। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6

वृश्चिक – अपने परिश्रम तथा पराक्रम के द्वारा व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में व्यर्थ की भागदौड़ तथा मानसिक टेंशन से व्याकुल रहेंगे। सप्ताहांत में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं, जिसके कारण आपने शौक को पूरा कर सकेंगे। श्री शिवाय नमस्तुभयम का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 3

धनु – आज मानसिक संक्रियाएं नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करके आगे बढ़ेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ बढ़ सकती है। सप्ताह मध्य में मन प्रसन्न रहेगा तथा मान सम्मान की उन्नति होगी। सप्ताहांत में इसे राजनीतिक तथा व्यापारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय अधिक होगा। घी का दीपक शनि मंदिर में लगाएं।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 4

मकर – भाग्य की उन्नति के लिए आपको अपने प्रयासों में वृद्धि करनी होगी और सही योजना के साथ काम करना पड़ेगा। सप्ताह मध्य में अधिक व्यय होने से मन खिन्न हो सकता है। सप्ताहांत में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे तथा अपने प्रयासों में आप सदा बढ़ोतरी करने से समस्याओं का हल ढूंढने में सफल होंगे। दुर्गा जी को दुर्गा चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 9

कुंभ – वाहन तथा मशीनरी से दूरी बनाए रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें उत्तम होगा। सप्ताह मध्य में मांगलिक कार्यों में जाना पड़ सकता है तथा सही मार्गदर्शन मिलेगा। सप्ताहांत में व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान हो सकते हैं तथा अधिक व्यय हो सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 3

मीन – परिवार के किसी सदस्य का आगमन आपके जीवन में नहीं खुशियां लाएगा तथा पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में धन का उचित प्रयोग आपको अपव्यय से बचाएगा। सप्ताहांत में शैक्षिक सदा व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी तथा मन प्रसन्न रहें गा। चींटी को आटा तथा गाय को चारा खिलाएं।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 9