सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस2 दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 29 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1873 – बंगला भाषा के प्रख्यात कवि और नाटककार माइकल मधुसुदन दत्त का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1888 – शास्त्रीय संगीत की प्रथम (ज्ञात) रिकॉर्डिंग आज ही के दिन की गई थी।

1913 – रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध हुआ, जिसे दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1961 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सिख नेता, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1997 – विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

2000 – विश्व की प्रमुख कंपनियों मे से एक आई.बी.एम द्वारा विश्व का सबसे फ़ास्ट कम्प्यूटर निर्मित आज ही के दिन किया गया।

2007 – सचिन तेंदुलकर ने ओडीआई (ODI) एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए थे। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।

2008 – विश्व का पहला प्रेगनेंट पुरुष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।