सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस2 दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 30 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1911 – प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार नागार्जुन का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1914 –
दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को में पहली बार गिरफ्तार किया गया।

1917 – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन आज ही के दिन हुआ।

1934 –
आज ही के दिन भारत रत्न से सम्मानित, भारतीय रसायनज्ञ एवं भारत के प्रसिद्धि वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव का जन्म हुआ।

1937 –
विश्व का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में जारी किया गया।

1938 –
बच्चों का मनपसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।

1947 –
भारत के विभाजन की घोषणा के पश्चात बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई।

1966 –
अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म आज ही के दिन में हुआ था।

2000 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता आज ही के दिन दी।

2008 –
रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2008 – भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।