सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 1 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1852 – आज ही के दिन सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ डाक टिकट जारी किया गया जिसका नाम सिंध डाक था।

1862 – भारत रत्न से सम्मानित पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन आज ही के दिन निधन हुआ।

1879 – भारत का पहला पोस्टकार्ड आज ही के दिन जारी किया गया। इस पोस्टकार्ड की कीमत तीन पैसे रखी गयी थी।

1881- आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल “कलैस” और “में-सेंट स्टीफंस के बीच हुई।

1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर आज ही के दिन इसको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया था।

1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना आज ही के दिन हुई थी।

1973 – आज ही के दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म हुआ। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा और पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिनके पिता मुलायम सिंह यादव भी इस पद पर आसीन रह चुके हैं।

1975 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास के लिए गरीबी उन्मूलन, जीवन स्तर में सुधार, सुशिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की थी।

1997 – भारत का सबसे पहले साइंस सिटी (भारतीय उपमहाद्वीप) कोलकाता मे स्थापित की गई। यह भारत का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र भी है।

2006 – आज ही के दिन परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने थे।

2007 – आज ही के दिन इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध लगाया गया।

2017 – भारत के अर्थव्यवस्था को सुधार करने के लिए मौजूद कई तरह के टैक्सों (Excise Duty, VAT, Entry Tax, Service tax) को हटाकर, उनकी जगह पर GST को लागू किया गया।