सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 14 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

1920 – भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडे का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1922 – हिन्दी सिनेमा इतिहास की सफलतम फ़िल्मों में से एक ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

1958 – भारत के वैज्ञानिक डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

1967 – भारतीय उद्योगपति, और आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष मंगलम बिड़ला का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1968 – भारतीय राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज श्रीकांत ठाकरे का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

2008 – गोरखालैंण्ड को केंद्र सरकार ने अलग राज्य बनाने की संभावना जताई ।

2012- भारतीय इस्पात संयंत्र विशाखापट्टनम में विस्फोट होने से 11 लोगों की मृत्यु और 16 घायल हो गये थे।

2013 – उत्तराखंड के केदारनाथ घाटी में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग 5000 से अधिक लोग त्रासदी का शिकार हुए।

2014 – भारतीय नौसेना ने प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।