सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 17 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1674: मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले महाप्रतापी राजा छत्रपती शिवाजी महाराज की माता राजमाता जीजाबाई का निधन 17 जून हुआ था।

1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आक्रमण किया।

1855 : अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ आज ही के दिन अमेरिका को सौंपा गया था।

1887 : उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व राज्यपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री , केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1942 : महाराष्ट्र के राज्यपाल, उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1973 : आज ही के दिन खेल जगत में सबसे ऊँचा पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
1980 : आज ही के दिन सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी और 5 बार विम्बलडन का खिताब अपने नाम करने वाली टेनिस प्रतियोगिता वीनस विलियम्स का जन्म हुआ
2004 : मंगल ग्रह पर पृथ्वी की चट्टानों से हु-ब-हू मिलते-जुलते पत्थर मिले।

2008: देश में निर्मित सबसे हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का बेंगलुरू में सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ।