सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 18 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1576 – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध आज ही के दिन शुरू हुआ।

1858 – स्वतंत्रता सेनानी, मराठा शासित राज्य की रानी लक्ष्मी बाई, अंग्रेजों से लोहा लेते हुए आज ही के दिन शहीद हुई। और 1857 की राज्यक्रांति में दूसरी शहीद वीरांगना बनीं।

1887 – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री, अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1931 – दुनिया के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के.एस सुदर्शन का जन्म आज ही के दिन रायपुर में हुआ था।

1946 – गोवा में डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

1958 – अर्जुन, राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा शौर्य चक्र से सम्मानितका नौकायन में भारत के खिलाड़ी रहे होमी डैडी मोतीवाला  जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया था।

2008 – भारत सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।

2009 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, सरोद वादक और शास्त्रीय गायक अली अकबर ख़ाँ का निधन आज ही के दिन हुआ था।