सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 28 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1838 – क्वीन विक्टोरिया (ब्रिटेन की महारानी) की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी थी।

1884 –
नॉर्वेजियन एसोसिएशन फॉर वूमेन राइट्स की स्थापना जीना क्रोग द्वारा की गई थी।

1921 – 17 भाषाओ का ज्ञान रखने वाले भारत के 10 वें प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1952
– दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) को पहली बार जेल में डाला गया।

1975 – भारत में इमरजेंसी के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कड़ा प्रेस सेंसरशिप लागू किया।

1981- चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिए आज ही के दिन सड़क मार्ग खोला।

1995 – ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले दक्षिण भारत के हाई जंपर मरियप्पन थान्गावेलु का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1995 – पहला वाणिज्यिक संचार उपग्रह तथा प्रथम कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat-I) ने पहली बार कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू किया।

1995- शिकारियों से बाघों को बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।

2007- आज ही के दिन आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया था।

2008 –
टी.एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निर्देशक चुना गया।

2012 –
आज के दिन हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ था।