सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 4 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1698- ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने प्रथम बार व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट आज ही के दिन हासिल किया था।

1789-
आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की थी।

1865-
अंग्रेजी की मशहूर उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन आज ही के दिन हुआ था।

1898-
लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1902-
  इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान रामकृष्ण मिशन की स्थापना करने वाले स्वामी विवेकानन्द का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1927-
लॉकहीड कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित अमेरिकी छह-यात्री हाई-विंग मोनोप्लेन एयरलाइनर लॉकहीड वेगा ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।

1947 –
ब्रिटिश संसद के सामने आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके कारण भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ था।

1950 –
आज ही के दिन यूरोप में शीत युद्ध: रेडियो फ्री यूरोप का पहला प्रसारण हुआ था।

1963 –
भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अभिकल्पक, स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1999 –
लिएंडर पेस और महेश भूपति ने नीदरलैंड के पॉल हारुइस और यूएसए के जेरेड पामर को हराकर विम्बल्डन का पुरुष युगल का खिताब जीता।

2001 –
भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों(बंदियों) को रिहाई का निर्देश आज ही के दिन दिया था।

2015 –
मेजबान चिली 99 साल में पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।

2019 –
पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।