सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 3 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1760 – मराठा सेना ने आज ही के दिन दिल्ली पर कब्जा किया था।

1908 – बाल गंगाधर तिलक को अंग्रेज सरकार ने क्रांतिकारियों के पक्ष में अपने अखबार ‘केसरी’ में लिखने के चलते देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया। मरणोपरान्त श्रद्धाञ्जलि देते हुए गान्धी जी ने उन्हें “आधुनिक भारत का निर्माता” कहा था।

1928 – आज ही के दिन पहली बार लंदन में रंगीन (colour) टीवी पर कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था।

1948 – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान आज ही के दिन प्रथम भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए। तदोपरान्त भारत के दूसरे सबसे बड़े सैन्य पदक महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म सायराक्यूस, न्यूयॉर्क में आज ही के दिन हुआ था।

1979 –
कोलकाता में दूसरे हावड़ा पुल के नाम से मशहूर हुगली नदी पर कोलकाता से हावड़ा को जोड़ता हुआ विद्यासागर सेतु का पर निर्माण आज ही के दिन शुरु हुआ था ।

1980 –
भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हरभजन सिंह का जन्म आज ही के दिन हुआ था। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है।

1996 –
हिन्दी फ़िल्म के मशहूर अभिनेता राज कुमार का निधन आज ही के दिन हुआ था। अभिनेता बनने से पहले राज कुमार मुंबई के माहिम थाने में सब इंस्पेक्टर थे।

1999 – भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता पदक परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

2005 –
टेनिस प्लेयर महेश भूपति और मेरी पियर्स ने फाइनल में पॉल हैनली और तातियाना पेरेबिनिस की जोड़ी को हराकर विंबलडन का मिश्रित जोड़ी ख़िताब जीता था।