सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 2 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1306 – सिवाणा पर अलाउद्दीन खिलजी ने आज ही के दिन किया आक्रमण।

1757 –
प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या हुई, इसी को ब्रिटिश सरकार का ईस्ट इंडिया कंपनी के उदय का कारण माना जाता है।

1934 –
भारतीय क्रांतिकारी, असित भट्टाचार्य का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1940 –
सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में ब्रिटिश सरकार ने आज ही के दिन कोलकाता में गिरफ्तार किया था।

1941-
हिटलर के आदेश पर नाजी नरसंहार हुआ, जिसमें लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।

2002 – हेपेटाइटिस सी की जांच को आज ही के दिन पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।