सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 28 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत आज ही के दिन हुई थी।

1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था। इसी दिन विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1979 – देश के पांचवे प्रधानमंत्री चरण सिंह आज ही के दिन बने।

1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण आज ही के दिन किया था।

2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा आज ही के दिन किया गया।

2017 – भारतीय सिनेमा के अभिनेता इंद्र कुमार का निधन आज ही के दिन हुआ था।