सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 29 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1748 – ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता करने के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी आज ही के दिन भारत में आई।

1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना आज ही के दिन की गई।

1891- विधवा पुनर्विवाह कानून पारित कराने वाले, समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन आज ही के दिन हुआ था। विधवा पुनर्विवाह के लिए उन्होनें लोकमत तैयार किया। उन्हीं के कठिन प्रयासों से 1856 ई. में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ। जिसकी शुरुवात अपने ही घर से करते हुए उन्होंने अपने इकलौते पुत्र का विवाह एक विधवा से ही किया। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने बाल विवाह का भी विरोध किया।

1981- ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी आज ही के दिन हुई थी।

1983 – पहले चालक रहित ऑटोमैटिक विमान का परीक्षण आज ही के दिन किया गया।

1987 – भारत और श्रीलंका के बीच आज ही के दिन शांति समझौता हुआ था। साथ ही भारतीय शांति सेना की जाफना में तैनाती शुरू हुई, जो आगे चलकर राजीव गाँधी की हत्या की वजह बना। दरअसल सेना को भेजने से लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) राजीव का दुश्मन बन बैठा था। एक आत्मघाती हमले में 1991 में लिट्टे ने राजीव गांधी की हत्या कर दी।