सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (21 अगस्त से 28 अगस्त) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत होगा। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। सप्ताह मध्य में आकस्मिक परेशानी आ सकती है, जिससे मानसिक स्थिति विचलित हो सकती है। धैर्य संतोष बनाए रखें। सप्ताहांत में बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। अपने द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी मन को हर्षित करेगी। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 7

वृषभ – वृषभ राशि के जातक निर्णय न ले पाने की स्थिति में गलत निर्णय लेंगे। अपने पार्टनर से विवाद कर सकते हैं। सप्ताह मध्य में आर्थिक समस्या से जूझ रहे लोगों को परिवार द्वारा सहायता प्राप्त होगी, जिससे कार्य की प्रगति बढ़ सकती हैं। सप्ताहांत में कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक पुराने विवाद शांत हो सकते हैं। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 2

मिथुन – छोटे कर्मचारियों को लेकर चिंता में पड़ सकते हैं। आत्म चिंतन एवं उचित निर्णय आपको नुकसान से बचाएगा। सप्ताह मध्य में पति-पत्नी में चल रहे पुराने विवाद शांत होंगे। बच्चों को माता-पिता का प्यार प्राप्त होगा। सप्ताहांत में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निदान होगा एवं किसी महिला साथी द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 5

कर्क – अपने मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे चल रहे राजनीतिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति होगी। सप्ताह मध्य में विवाह संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा एवं पारिवारिक संबंध सुधरेंगे। सप्ताहांत में एक गलत निर्णय आपके चल रहे सुचारू रूप से काम को बिगाड़ देगा एवं आपसी मतभेद उत्पन्न करेगा। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 9

सिंह – सिंह राशि के जातकों को उधार देना भारी पड़ सकता है। पुरानी समस्याओं के निदान के लिए किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह मध्य में बड़े इन्वेस्टमेंट से बचें तथा नए कर्ज को लेने से रुकना आपके लिए लाभकारी होगा। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में अवनति प्राप्त हो सकती है, जिससे चल रही कार्यप्रणाली में विघ्न एवं बाधाएं आएंगी। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 4

कन्या – कन्या राशि के जातकों को स्वयं पर भरोसा करना होगा, जिससे बड़े अधिकारी से तालमेल अच्छा रहेगा। सप्ताह मध्य में प्रापर्टी संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। सप्ताहांत में किसी स्त्री द्वारा आपके पदोन्नति के योग बन सकते हैं। परिजनों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य में जाने का अवसर मिलेगा। ॐ चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 1

तुला – तुला राशि के जातक व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए किसी बड़े अधिकारी या बिजनेसमैन से मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह मध्य में पेपर संबंधी कागजात संबंधी लाभ प्राप्त होंगे, जिसमें अधिकारी द्वारा आपकी मांगे पूरी कर ली जाएगी। सप्ताहांत में परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत होने से निजी कार्य करने का अवसर मिलेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 7

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक अपने द्वारा किए गए कार्य की उपलब्धि का इंतजार करेंगे। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में खासा लाभ प्राप्त होगा। मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। सप्ताहांत में विदेश संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा एवं उचित व्यंजन मिलने से मन हर्षित रहेगा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 2

धनु – धनु राशि के जातक शिक्षा संबंधी मामलों में खासा लाभ उठा सकते हैं। छात्रों को उचित मार्गदर्शन एवं एक अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में अपने द्वारा आत्मचिंतन एवं स्वमूल्यांकन करने का समय मिलेगा, जिससे हानि-लाभ की दृष्टि प्रकट होगी। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ हो सकता है, जिसके कारण आपसी तालमेल व्यापार में बना रहेगा। पति-पत्नी में संबंध अच्छे रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 6

मकर – मकर राशि के जातक अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में चल रहे सवालों के उत्तर प्राप्त होंगे। सप्ताह मध्य में बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत होगा। नेत्र संबंधी विकार हो सकते हैं सावधान रहें। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा लंबी यात्राएं हो सकती हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 3

कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को अपनी सफलता के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। सप्ताह मध्य में नए विचारों तथा नई योजनाओं में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे भविष्य की योजनाएं सुदृढ बनेंगी। सप्ताहांत में आस-पड़ोस से विवाद हो सकता है एवं अस्त व्यस्त दिनचर्या से परेशान भी हो सकते हैं। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जप करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 1

मीन – मीन राशि के जातक स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे। पुराने किसी भय से छुटकारा प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में गले संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक हानि होने के योग हैं। सप्ताहांत में अपने द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। प्रॉपर्टी या भौतिक वस्तु संबंधी रास्ते सुगम होंगे। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 1

By manas