सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (29 अगस्त से04 सितंबर) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – मेष राशि के जातकों को कष्ट एवं बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान तक पहुंचाएगा। सप्ताह मध्य में राजनीतिक मामलों में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। सप्ताहांत में प्रॉपर्टी संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। अपने निजी कार्यों को महत्व देंगे। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेरुआ एवं शुभ अंक- 5

वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपने पद प्रतिष्ठा के लिए अथक प्रयास करेंगे, जिसमें सफल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुगमता बनी रहेगी। सप्ताह मध्य में पारिवारिक विवाद शांत होंगे तथा पैतृक संपत्ति के रास्ते खुलेंगे। सप्ताहांत में परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा तथा भविष्य की योजनाओं पर चिंतन मनन तथा चर्चा हो सकती है। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 1

मिथुन – मिथुन राशि के जातक अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर सकते हैं, जिससे किसी कोर्ट कचहरी के मामलों में समस्या बन सकती है। सप्ताह मध्य में परिवार के किसी सदस्य के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक योजनाएं बनेंगी। सप्ताहांत में अधिक व्यय होने से मन चिंतित रहेगा। लंबी यात्राएं आपको शारीरिक कष्ट दे सकती हैं। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 4

कर्क – कर्क राशि के जातकों को अपने स्वयं के फैसले लेने से पूर्व माता-पिता की सलाह या किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, वह ठीक रहेगा। सप्ताह मध्य में मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सहायता प्राप्त होगी। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ रहेगा तथा अपने जीवन में बनाए हुए विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नए व्यक्ति की सहायता ले सकते हैं। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 7

सिंह – सिंह राशि के जातक विदेश संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास करेंगे। इसमें सफलता आपको मिलेगी। सप्ताह मध्य में परिजनों के साथ तालमेल बैठाने का प्रयास करेंगे। पुराने विवाद शांत होंगे। सप्ताहांत में नेत्र संबंधी विकार आपको हो सकते हैं। आने वाली समस्याओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयार रहे लाभ होगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 8

कन्या – कन्या राशि के जातकों को बाहर घूमने जाना चाहिए, जिससे मन थोड़ा शांत रहेगा सोचने की क्षमता बढ़ेगी। सप्ताह मध्य में पेट संबंधी विकार से परेशान हो सकते हैं। आलस्य निद्रा आपको परेशान करेगी। सप्ताहांत में परिवार से कुछ आर्थिक सहायता ले सकते हैं जिससे व्यापार व्यवसाय सुरक्षित रहेगा। ॐ दुर्गा ये नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 3

तुला – तुला राशि के जातकों को प्राकृतिक सौंदर्य में जाने का अवसर मिलेगा। मस्तिष्क संबंधी समस्या हो सकती है। सप्ताह मध्य में आकस्मिक धन के आने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा। सप्ताहांत में कष्ट एवं बाधाएं आपको घेर सकती हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं सावधान रहें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 9

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का शकिला स्वभाव नुकसान पहुंचा सकता है। अपनों से दूरियां बना सकते हैं। सप्ताह मध्य में गले संबंधी समस्याओं से ग्रस्त रहेंगे। अपनी बात को सही प्रदर्शित न करने की स्थिति में आर्थिक नुकसान होगा। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में लाभ होगा एवं अपने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। ॐ हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 1

धनु – अस्त व्यस्त दिनचर्या से परेशान रहेंगे। अकारण ही किसी से विवाद हो सकता है, सावधान रहें। सप्ताह मध्य में बच्चों द्वारा प्राप्त उपलब्धि से प्रसन्न रहेंगे तथा समस्याओं का निराकरण होगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 9

मकर – मकर राशि के जातक किसी भी विवाद में न फंसे। घनिष्ठ मित्र के आगमन से मन थोड़ा प्रफुल्लित हो सकता है। सप्ताह मध्य में कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ प्राप्त होगा एवं पुराने संबंध बने रहेंगे। सप्ताहांत में किसी महिला द्वारा लाभ हो सकता है एवं बड़ी समस्याएं शांत होंगी, इससे सही मार्ग प्रशस्त होगा। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 7

कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपने स्वभाव से दूसरों का मन जीत लेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद शांत होंगे। सप्ताह मध्य में समस्या समाधान के लिए किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। सप्ताहांत में गले संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कष्ट एवं बाधाएं उत्पन्न होंगी, सावधान रहें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 8

मीन – मीन राशि के जातकों को पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और अपनी दिनचर्या सुधारने का प्रयास करेंगे। सप्ताह मध्य में आत्मविश्वास एवं दृढ़ निश्चय ही आपको सफलता दिलाएगा। किसी बड़े पद पर आसीन होने का मौका मिलेगा। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय की वृद्धि होगी। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 4

By manas