सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह (05 सितंबर से 11 सितंबर) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – शिक्षा संबंधी मामलों को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं तथा संतान संबंधी चल रही समस्याएं बढ़ सकती है। सप्ताह मध्य में कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ प्राप्त होगा तथा परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे। सप्ताहांत में पुरानी चल रही समस्याओं का निदान होगा तथा अपने निजी कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करेंगे। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 9।

वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपने स्वभाव के कारण किसी भी प्रकार के कार्यों में महती भूमिका निभाएंगे जिससे मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में किसी महिला साथी द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है एवं परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सप्ताहांत में लंबी यात्राएं करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा तथा आर्थिक नुकसान हो सकता है ध्यान देवें। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8।

मिथुन – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा परिवार में अधिक समय व्यतीत हो सकता है। सप्ताह मध्य में बिना विचारे किया गया कार्य नुकसान की ओर अग्रसर करेगा तथा व्यापार व्यवसाय में हानि प्रदान करेगा। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में हतोत्साहित हो सकते हैं तथा किसी बड़े नेता से विवाद हो सकता है सावधान रहें। और नारायणाय नमः का जप करें। शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 1।

कर्क – कर्क राशि के जातकों को स्वयं पर विश्वास करना नए रास्ते खोलेगी एवं किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सहायता प्राप्त कराएगा। सप्ताह मध्य में व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फायदे हो सकते हैं तथा दिए हुए कर्ज की वापसी मन को उत्साहित रहेगा। ओम दुर्गायै नमः का जप करें। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 5।

सिंह – सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत होगा तथा प्राकृतिक स्थल पर जा सकते हैं। सप्ताह मध्य में अपने निजी कार्यों को लेकर पुराने मित्र से भेंट कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सहायता मिलेगी। सप्ताहांत में इलेक्ट्रॉनिक तथा विज्ञान संबंधी छात्रों को उपलब्धि के अवसर मिलेंगे तथा पुराने साथी से भेंट हो सकती है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 6।

कन्या – कन्या राशि के जातक स्वास्थ संबंधी परेशानी से जूझ सकते हैं एवं अधिक व्यय करना, आपके लिए हानिकारक हो सकता है ध्यान देवें। सप्ताह मध्य में प्राकृतिक स्थल पर जाना मन को लाभान्वित करेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताहांत में मानसिक टेंशन बना रहेगा एवं निजी कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं। ओम चामुंडायै नमः का जप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 3।

तुला – तुला राशि के जातक किसी बड़े मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं जहां आपको खासा लाभ होगा। सप्ताह मध्य में नेत्र संबंधी विकार हो सकते हैं एवं अकारण ही बड़ा इन्वेस्टमेंट हो सकता है। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ रहेगा आपको आज सही मार्गदर्शन तथा उचित व्यवस्थाओं में रहने का अवसर मिलेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें। शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभांक 5।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक अपने घनिष्ठ मित्र के साथ किसी व्यापार की योजना बना सकते हैं। आर्थिक कमी के कारण असफलता हाथ लगेगी। सप्ताह मध्य में अथक प्रयास सफल रहेंगे तथा कॉस्मेटिक क्षेत्र में लाभ उठा सकते हैं। सप्ताहांत में पेट संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं। स्वयं पर निर्भर होना अच्छा है। शिव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 2।

धनु – धनु राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय के लिए किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात करनी चाहिए तथा एक सुरक्षित स्थान पर रहने का में बनाना चाहिए। सप्ताह मध्य में पुराने विवाद को लेकर मानसिक टेंशन हो सकता है तथा आस-पड़ोस के विवाद बढ़ सकते हैं। सप्ताहांत में परिवार द्वारा दी गई राय आपको लाभान्वित करेगी एवं अपनी गलतियों को प्रत्यक्ष लाने का प्रयास करेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 6।

मकर – मकर राशि के जातक माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सप्ताह मध्य में अचानक कोई परेशानी घेर सकती है जिससे आप विचलित हो सकते हैं। सप्ताहांत में संतान संबंधी कष्ट एवं बाधाएं उत्पन्न होंगी एवं स्वयं के बॉस से विवाद हो सकता है दूरी बनाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग काला एवं शुभांक 7।

कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपने लिए उचित मार्ग का चयन करेंगे तथा उस पर चलने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह मध्य में मनोरंजक तथा लुभावनी चीजों को लेकर थोड़े आकर्षित हो सकते हैं परंतु बुद्धि विवेक के द्वारा किसी भी गलत व्यवस्थाओं में नहीं फसेंगे। सप्ताहांत में शत्रु पर विजय प्राप्त होगी तथा कोर्ट कचहरी के मामले शांत होंगे। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 4।

मीन – मीन राशि के जातकों को मन मुताबिक कार्य करने का अवसर मिलेगा तथा पुराने संबंध सुधरेंगे। सप्ताह मध्य में आर्थिक नुकसान हो सकता है परंतु सही मार्गदर्शन से पुनः स्थिति सुधरेगी। सप्ताहांत में अपने निजी कार्यों को अधिक समय ना दें अन्यथा व्यापार संबंधी नुकसान हो सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 8।