सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 10 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1846 – सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया था।

1872 – भारतीय क्रिकेट के जादूगर, क्रिकेट खिलाड़ी रंजीत सिंह विभाजी जडेजा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1887 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1915 – क्रांतिकारी जतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतीन का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1965 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद आज ही के दिन देश के लिए शाहिद हुए थे।

1966 – भारतीय संसद ने पंजाब और हरियाणा राज्य के निर्माण पर स्वीकृति प्रदान आज ही के दिन की।

1972 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म आज ही के दिन हुआ था।