सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 14 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या आज ही के दिन हुई थी।

1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक( राजभाषा ) भाषा का दर्जा आज ही के दिन दिया।इसी दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसे दुनिया के 20 से अधिक देशों में  60 करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं।

1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना आज ही के दिन की थी ।

1998 – माइक्रोसॉफ्ट कंपनी आज ही के दिन जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2009 – भारत के लिएण्डर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब आज ही के दिन जीता था।