सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 21 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1784 – आज ही के दिन अमेरिका का पहला दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा गया था।

1895 – आज ही के दिन सबसे पहली ऑटोमोबाइल निर्माता “दुरया मोटर वैगन” कंपनी खोली गयी थी।

1866 – आज ही के दिन ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ था।

1966 – पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया था।

2000- भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना आज ही के दिन हुई थी।

2007- आज ही के दिन रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ था।

2011- Google की सामाजिक नेटवर्क सेवा Google+ को आम जनता के लिए आज ही के दिन जारी किया गया था।

2020 – आज ही के दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हुआ था।