सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 7 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1887 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, संस्कृत के विद्वान महामहोपाध्याय गोपीनाथ कविराज का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1906 – बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना आज ही के दिन हुई थी।

1921 –
मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत आज ही के दिन की गई।

1963 –
आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए विमान की सीनियर क्रू मेंबर नीरजा भनोट जिन्होंने बहादुरी से सभी यात्रियों की जान बचाते हुए अपने जान की कुर्बानी दे दी। इनका जन्म आज ही के दिन हुआ था। पाकिस्तान सरकार और अमरीकी सरकार ने भी उन्हें इस वीरता के लिए और भारत सरकार ने अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।

2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट आज ही के दिन दी।

2009 –
भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब आज ही के दिन जीता।

2011 –
दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर आज ही के दिन बम विस्फोट हुआ था। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी और 76 लोग घायल हुए थे।