सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 8 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1926 – प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म आज ही के दिन हुआ था। हजारिका की असरदार आवाज और गीतों ने लाखों दिलों को छुआ है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण और भारतरत्न से सम्मानित किया गया है।

1933 – हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली मशहूर भारतीय गायिका आशा भोसले का जन्म आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से सम्मानित करा गया है। आशा जी को वर्ष 2008 में राष्टपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने “पद्मविभूषण” से सम्मानित किया।

1960 – भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1988 – मशहूर भारतीय उद्योगपति विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ में लंदन से अहमदाबाद पहुंचे थे।

2019 – प्रसिद्ध न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2020 – हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन आज ही के दिन हुआ था।