सीआईएन डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 12 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1967 – भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े नेता राम मनोहर लोहिया का निधन आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने देश में फैले असमानता के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी।

1999 – पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने रक्तविहीन क्रांति कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलटा और सत्ता आज ही के दिन कब्जे में ले लिया था।

1999 – संयुक्त राष्ट्र में जनसंख्या कोष के अनुमान के अनुसार आज ही के दिन दुनिया की आबादी ने 6 अरब का आंकड़ा छू लिया था।

2011 – भारतीय मानसून के अध्ययन के लिए एक उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में आज ही के दिन प्रक्षेपित किया गया।

2018 – ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग आज ही के दिन प्रभावित हुआ था।