सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 11 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1902 – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक नेता और लोकनायक के नाम से पुकारे जाने वाले जयप्रकाश नारायण का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1923 – विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने आधुनिक युग के गणित की एक छोटी शाखा पर काम किया और उसे इस हद तक विकसित कर दिया कि दुनियाभर के गणितज्ञ उस शाखा से प्रभावित हुए।

1942 – भारतीय हिंदी सिनेमा के युग पुरूष अमिताभ बच्चन का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1987 – भारतीय शांति सेना ने श्रीलंका में ‘आपरेशन पवन’ आज ही के दिन शुरू किया था। इसका उद्देश्य जफना को लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम के कब्जे से मुक्त करवाना था।

2008 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को कोनौगाँव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर आज ही के दिन रवाना किया था।