सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 13 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1911 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन आज ही दिन हुआ था। उन्होंने भारत में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था।

1987 – मशहूर भारतीय पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1999 – भीष्मपितामह कहे जाने वाले, अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री आज ही के दिन बनें थे।

2002 – नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन आज ही के दिन शुरू हुआ।

2005 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर माह के बाद से बिना वसीयतनामा वाले हिंदू परिवारों के पैतृक संपत्ति के बंटवारे में किसी महिला या लड़की का परिवार के पुरुष सदस्य के बराबर हिस्सा मिलने का निर्णय आज ही के दिन दिया था।

2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की आज ही के दिन मौत हो गई थी।