सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 27 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।
1838 – बंगाल के प्रकाण्ड विद्वान् तथा महान् कवि और उपन्यासकार और प्रसिद्ध देश भक्ति गीत वन्देमातरम् की रचयिता बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय का जन्म आज ही के दिन हुआ था। साल 2003 में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस द्वारा आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में दुनिया भर के लगभग 7000 गीतों में वन्दे मातरम् को दूसरे स्थान पर रखा गया।
1839 – शेर-ए-पंजाब के नाम से प्रसिद्ध साथ ही पंजाब प्रान्त के राजा महाराजा रणजीत सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था।
1939 – पंचम के नाम से मशहूर हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव वर्मन (R D VARMAN) का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1955 – थल सेना के पूर्व चीफ ‘सैम मानेकशा’ का जन्म आज ही के दिन हुआ था। इन्हीं के नेतृत्व में भारत ने भारत पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
1964 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निवास स्थान को उनकी मृत्यु के बाद संग्रहालय में बदल दिया गया।
1964 – भारत में निर्मित यात्री विमान हॉकर सिंडली एचएस 784 इंडियन एयरलाइन्स को सौंपा गया।
1967 – विश्व का सबसे पहला ATM स्थापित लंदन के एनफील्ड में आज ही के दिन स्थापित हुआ।
2013 – सूर्य का निरिक्षण करने के लिए नासा ने इंटरफेस रीजन इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ को आज ही के दिन लांच किया।
2014 – भारत के आंध्रप्रदेश में गैस अथॉरिटी लिमिटेड पाइपलाइन विस्फोट होने से लगभग 14 लोगों की मौत हुई थी।