सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 08 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1860 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित आज ही के दिन हुई थी।

1919 – गांधी जी की यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत आज ही के दिन हुई थी।

1932 – भारतीय वायु सेना की स्‍थापना आज ही के दिन हुई थी। इसी दिन को इंडियन एयरफोर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

1936 – प्रसिद्ध भारतीय लेखक मुंशी प्रेमचंद्र का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1965 – लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को आज ही के दिन खोला गया था, और यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।

2020 – भारत के प्रमुख दलित नेताओं में से एक एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान का निधन आज ही के दिन हुआ था।