सरगुजा। एक आनार सौ बीमार यह कहावत तो सुनी होगी लेकिन एक  आनार और दो बीमार यह शायद ही सुना होग। दरअसल यह कहावत नहीं बल्कि हकीकत है। एक लड़की के पीछे दो या दो से ज्यादा दिवाने आम बात है। लेकिन जब एक लड़के के लिए दो लड़कियां इस कदर दीवानी हो जाए कि दोनों मारपीट पर उतर आए ऐसा कम ही होता है। ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले में सामने आया है।

दरअसल एक वीडियो सोशन मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में जोरदार मारपीट कर रही हैं। आसपास लोगों की भीड़ जमा है और वे लड़कियों की इस मारपीट का भरपूर मजा ले रहे हैं। काफी देर तक दोनों लड़कियों की गुत्थम गुत्था चलती रही। काफी देर तक चली मारपीट के बाद पता चला कि दोनों लड़किया एक लड़के लिए आपस में भिड़ गई थी।

जतरा मेले का है वीडियो
बताया जा रहा है वायरल वीडियो जतरा मेले का है। जिले के लूंड्रा ब्लॉक के बरगीडीह में यह मेला लगा है। मेला देखने पहुंची लड़कियां बॉयफ्रेंड के नाम पर एक दूसरे से भिड़ गई। मारपीट करते हुए उनकी बातें भी सुनी जा सकती है जिसमें से एक कह रही है मेरे बॉयफ्रेंड के साथ तू क्यों घूमती है वहीं दूसरी लड़की कह रही है वह मेरा बॉयफ्रेंड है। इस बात को लेकर दोनों ही लड़कियां जमकर मारपीट कर रही हैं।

एक दूसरे के बाल भी नोचे
लड़कियां एक दूसरे का बाल नोच रही हैं तो साथ में आने वाले उनकी सहेलियां उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रही है। यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान मेले में किसी ने दोनों की लड़ाई का वीडियो बनाया और सोशल मीड़िया में शेयर कर दिया। सोशल मीड़िया में शेयर होने के बाद इस वीडियो को बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 21 फरवरी का है।