भिलाई। कोविड-19 संक्रमन के कारण लगभग दो माह तक बंद रहने के बाद खुले मैत्री बाग में फ्लावर शो का शेड्यूल तय हो गया है। 13 मार्च को मैत्री बाग में फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9:00 बजे से यह फ्लावर शो शुरू होगा। इस फ्लावर शो के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा शहर के लोगों को भाग लेने आमंत्रित किया गया है।

बता दें कोविड संक्रमण के तीसरी लहर के कारण मैत्री बाग 53 दिनों तक बंद रहा। सामान्य होने के बाद हाल ही में मैत्री बाग खुला है। इसके बाद से फ्लावर शो को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है। कम समय होने के कारण इसके होने पर संशय था। हालांकि प्रबंधन ने अब स्पष्ट कर दिया है। 13 मार्च को सुबह 9 बजे से फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा।

पिछले वर्ष नहीं हुआ था फ्लावर शो

बता दें कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 2021 को फ्लावर शो का आयोजन नहीं किया जा सका। 1976 से लगतार मैत्री बाग में फ्लावर शो का आयोजन किया जाता रहा है। 2021 में पहली बार ऐसा हुआ कि फ्लावर शो का आयोजन नहीं किया जा सका। इस बार भी आंशका व्यक्त की जा रही थी कि फ्लावर शो नहीं हो पाएगा। प्रबंधन द्वारा भी तैयारियों के लिए समय कमी का हवाला दिया जा रहा था। हालांकि अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

मैत्री बाग के प्रभारी डॉ एनके जैन ने बताया कि इस बार फ्लावर शो के लिए तय शेड्यूल के अनुसार फ्लावर शो को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया गया है।

  • बीएसपी व नॉन बीएसपी के लिए आवासीय बागवानी प्रतियोगिता।
  • बीएसपी व नान बीएसपी के लिए शालेय बागवानी प्रतियोगिता।
  • गमलों में लगे कि कैक्टस, बोनसाई, कोटन, फोलियाज, फर्न, सेवंती, डहेलिया, गुलाब एवं मौसमी पौधों की प्रतियोगिता।
  • सेवंती, डहेलिया, गुलाब एवं मौसमी पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता।
  • पुष्प सज्जा फल एवं सब्जियों से तैयार मॉडल रंगोली प्रतियोगिता।
  • घर के बगीचों में उत्पादित विशेष सब्जी एवं फलों का प्रदर्शन।
  • स्कूलों बच्चों एवं अन्य के लिए अलग से सब्जियों एवं फलों से तैयार सलाद का प्रदर्शन।
  • गमलों में कम से कम 20 औषधीय पौधों का प्रदर्शन।
  • फूलों की रंगोली की प्रतियोगिता।
  • स्कूली बच्चों के लिए माला एवं पुष्पगुच्छ का प्रदर्शन